कमरे में बंद होकर की UPSC की तैयारी ! तीसरे प्रयास में पास किया UPSC, जानिए IAS परी बिश्नोई की कहानी

 | 
कमरे में बंद होकर की UPSC की तैयारी ! तीसरे प्रयास में पास किया UPSC, जानिए IAS परी बिश्नोई की कहानी 

Udaipur Times, IAS Pari Bishnoi Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करना लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन यह मुकाम कुछ ही लोगों को हासिल होता है। राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली आईएएस परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) ने महज 24 साल की उम्र में UPSC 2019 में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल कर यह सपना पूरा किया। हाल ही में सिक्किम सरकार ने उन्हें पाक्योंग जिले का जिला कलेक्टर (DC) नियुक्त किया है।

कमरे में बंद होकर की UPSC की तैयारी !

राजस्थान से शुरू हुआ IAS बनने का सफर

परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) का जन्म राजस्थान के बीकानेर में हुआ। उनके पिता मणिराम बिश्नोई पेशे से वकील हैं, जबकि मां सुशीला बिश्नोई रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में इंस्पेक्टर हैं। शुरुआती पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से हुई, जहां उन्होंने 10वीं में 91 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन, NET-JRF भी किया पास

स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन से स्नातक किया। इसके बाद एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर से राजनीति विज्ञान में एमए किया। UPSC से पहले उन्होंने NET-JRF परीक्षा भी पास की।

कमरे में बंद होकर की UPSC की तैयारी !

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) को UPSC में सफलता पहले प्रयास में नहीं मिली। दो बार असफल होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरे प्रयास में UPSC 2019 परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनीं। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान खुद को एक कमरे तक सीमित रखा और इंटरनेट का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए किया।

कमरे में बंद होकर की UPSC की तैयारी !

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार की बनीं बहू

साल 2023 में परी बिश्नोई ने हरियाणा के पूर्व भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई से विवाह किया। भव्य, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र हैं। इस तरह IAS परी बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार की बहू हैं।

अब मिली जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी

हाल ही में सिक्किम सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) को सिक्किम हाउस, दिल्ली में उप आवासीय आयुक्त (Deputy Resident Commissioner) के पद से स्थानांतरित कर पाक्योंग जिले का जिला कलेक्टर नियुक्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News