"वर्तमान परिस्थिति एवं मुस्लिम समुदाय - कुरान के परिप्रेक्ष्य में" वेबीनार 20 को

डॉ मोहम्मेद असलम परवेज़ इस वेबीनार में कुरान के परिप्रेक्ष्य में आज की परिस्थितियों में भारतीय मुस्लिम समाज की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर चर्चा करेंगे
 | 
प्रख्यात इस्लामिक विद्वान, मौलाना आज़ाद नेशनल मुस्लिम उर्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं कुरान सेंटर नई दिल्ली के निदेशक डॉ. मोहम्मद असलम परवेज मुख्य वक्ता होंगे।

उदयपुर, 18 जून 2020। सुधारवादी बोहरा समाज (बोहरा यूथ) की केंद्रीय संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ दाउदी बोहरा कम्युनिटी के तत्वावधान में आगामी 20 जून 2020 को  "वर्तमान परिस्थिति एवं मुस्लिम समुदाय - कुरान के परिप्रेक्ष्य में" विषयक वेबीनार सायं 8.30 बजे आयोजिय किया जायेगा।

सुधारवादी बोहरा यूथ की केन्द्रीय संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ दाउदी बोहरा कम्युनिटी के जोनल सेक्रेटरी नासिर जावेद ने बताया की 20 जून 2020 को आयोजित होने वाली इस ऑनलाइन वार्ता में प्रख्यात इस्लामिक विद्वान, मौलाना आज़ाद नेशनल मुस्लिम उर्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं कुरान सेंटर नई दिल्ली के निदेशक डॉ. मोहम्मद असलम परवेज मुख्य वक्ता होंगे।

डॉ मोहम्मेद असलम परवेज़ इस वेबीनार में कुरान के परिप्रेक्ष्य में आज की परिस्थितियों में भारतीय मुस्लिम समाज की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर चर्चा करेंगे।  

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया की दर्शक एवं श्रोता सोशल साइट्स ज़ूम और फेसबुक के ज़रिये इस वेबीनार में शामिल हो सकेंगे।  ज़ूम और फेसबुक पर सीधे प्रसारित होने वाले इस वेबीनार की समाप्ति पर प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा जिसमें दर्शक एवं श्रोता डॉ. मोहम्मद असलम परवेज़ से सीधे संवाद भी कर सकेंगे।

इस वेबिनार में सीधे शामिल होने के लिए यहाँ फेसबुक और ज़ूम का लिंक दिया जा रहा है। इन लिंक्स पर क्लिक करते ही आप सीधे इस वेबिनार से जुड़ जायेंगे। डॉ असलम साहब एक धंटे तक विषय पर रोशनी डालेंगे और उसके बाद आधे घंटे तक ज़रुरी  सवालात और उनके जवाबात का सिलसिला चलेगा।

 

Zoom meeting link:
 

https://us02web.zoom.us/j/82283100518
 

Facebook page link:
 

https://www.facebook.com/events/363541704620770/

ज़ूम पर कोई भी अपना सवाल "Chat box" में लिखें और फेसबुक पर "comment box" में लिख सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News