एक्शन उदयपुर के तहत बच्चों द्वारा ‘एंटी स्माकिंग’ पर प्रस्तुतियाँ
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एक्शन उदयपुर के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर ने शहर के सेलिब्रेशन मॉल में एंटी स्मॉकिंग थीम पर कई गतिविधियाँ आयोजित की।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एक्शन उदयपुर के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर ने शहर के सेलिब्रेशन मॉल में एंटी स्मॉकिंग थीम पर कई गतिविधियाँ आयोजित की।
इस कार्यक्रम में डी पी एस के किंडरगार्डन से लेकर कक्षा – 11 तक के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियाँ दी, जिनके नाम इस प्रकार हैं-फैंसी ड्रेस रंेप वॉक, ड्राइंग एंड कलरिंग कॉंपीटीशन, बेज़ मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, स्कूल बैंड, केन्वास पेटिंग विद गेस्ट आर्टिस्ट तथा ग्रेफि़टी।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त नशे के कारोबार व इससे होने वाले नुकसान से समाज को सचेत करना था। कक्षा-9 के बच्चों ने एंटी स्मॉकिंग विषय पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नुक्कड़ के द्वारा बच्चों ने यह बताया कि नशा करना मानव कल्याण व समाज कल्याण की बात नहीं हो सकती।
इस अवसर पर एक्शन उदयपुर प्रभारी सुधिर दवे, डी पी एस उदयपुर की प्रधानाचार्या नीरू टंडन, विनय तिवारी वहाँ उपस्थित थे। इन प्रस्तुतियों की वहॉ उपस्थित जनसमुह ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन डी पी एस की छात्राओं पूजा गौर एवं मिहिर टाक ने किया।
