राष्ट्रपति उदयपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
उदयपुर, 6 दिसंबर 2019। भारत के रष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द शुक्रवार सुबह भारतीय वायु सेना के विमान से उदयपुर पहुंचे। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री बी.डी. कल्ला, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, उदयपुर मेयर जी.एस.टांक, संभागीय आयुक्त विकास एस भाले, ब्रिगेडियर पीयूष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक बिनीता ठाकुर, जिला कलक्टर कलक्टर श्रीमती आनंदी, पुलिस अधीक्षक कैलाश बिश्नोई ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राष्ट्रपति यहां से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से (मानपुर) माउण्ट आबू के लिए प्रस्थान कर गए। राज्यपाल मिश्र और केबिनेट मंत्री कल्ला भी राष्ट्रपति के साथ गए।
