मालदीव के राष्ट्रपति कल उदयपुर में
मालदीव के महामहिम राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सहित 23 सदस्यीय दल व अन्य अधिकारीगण भी आ रहे है।
मालदीव के महामहिम राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सहित 23 सदस्यीय दल व अन्य अधिकारीगण भी आ रहे है।
जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर के अनुसार राष्ट्रपति गयूम शुक्रवार दोपहर 12.10 बजे विशेष वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे 12.20 बजे डबोक हवाई अड्डे से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर एक बजे होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे।
दोपहर भोज के बाद वे सहेलियों की बा$डी एवं पिछोला झील आदि दर्शनीय स्थल का अवलोकन करेंगे। वे 4 जनवरी की सुबह 9.30 बजे हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहॉ से सवा दस बजे विशेष विमान से आगरा प्रस्थान कर जाएँगे।