दी इंडियाना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी का अध्यक्ष गिरफ्तार

दी इंडियाना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी का अध्यक्ष संतोष तनेजा गिरफ्तार 
 | 
निवेशकों के करोडो रुपयों के साथ हेराफेरी के है आरोप  

उदयपुर 23 नवंबर 2019। उदयपुर जिला पुलिस ने ठगी के आरोप में इंडियाना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष संतोष तनेजा को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। 

शहर के सवीना पुलिस थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया की संतोष तनेजा के मिलने के संभावित स्थानों दिल्ली, हरियाणा, हरिद्वार, जयपुर आदि सस्थानों पर तलाश की गई। संतोष तनेजा के विदेश भागने की सम्भावना होने पर लुक आउट सर्क्युलर भी जारी करवाया गया था। आख़िरकार पुलिस टीम ने संतोष तनेजा को इंदौर गिरफ्तार कर उदयपुर लाया गया। 

संतोष तनेजा दी इंडियाना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी का अध्यक्ष है। संतोष तनेजा और इंडियाना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी के उपाध्यक्ष पंकज जोशी, सचिव सीमा भटनागर, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन पर आरोप है की इन लोगो ने सैंकड़ो ग्राहकों को आकर्षक स्कीम का झांसा देकर निवेशकों के करोडो रूपये हड़प लिए। 

पिछले माह 25 अक्टूबर 2019 को एक पीड़ित निवेशक ललित मोहन एवं अन्य ने संतोष तनेजा सहित दी इंडियाना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सवीना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद से संतोष तनेजा अपना इंडियाना क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी का सेक्टर 11 स्थित अपेक्षा अपार्टमेंट का ऑफिस बंद कर फरार हो गया था। 
  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News