प्रधानमंत्री जन धन योजना का शुभारंभ 28 को

स्वाधीनता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा अपने भाषण में प्रधानमंत्री जन धन योजना के राष्ट्र स्तरीय घोषणा के अनुसरण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त की शाम 4 बजे टाउन हॉल पर होगा।

 | 
प्रधानमंत्री जन धन योजना का शुभारंभ 28 को

स्वाधीनता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा अपने भाषण में प्रधानमंत्री जन धन योजना के राष्ट्र स्तरीय घोषणा के अनुसरण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त की शाम 4 बजे टाउन हॉल पर होगा।

जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में सांसद अर्जुनलाल मीणा सहित विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे देश में प्रधानमंत्री जन धन योजना का एक साथ आगाज होने जा रहा है। समारोह शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा। इस कार्यक्रम में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये है।

इस योजना के तहत सभी बैंको एवं जिला अधिकारियों के साझा प्रयासों से प्रत्येक ग्रामीण और शहरी शाखाओं में केम्प आयोजित कर मेगा खाते खोले जायेंगे।

इस योजना का उद्देश्य एक राष्ट्रीय मिशन के रूप में वित्तीय समावेशन पर बैंकिंग सुविधाओं के साथ देश के सभी परिवारों को लाभान्वित करना है। इसके तहत प्रत्येक परिवार में एक बैंक खाता खोला जायेगा जिससे बुनियादी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ब$डी आबादी तक पहुंच सके। इससे आमजन को बैंकिंग और क्रेडिट की सुविधा मिलने से वे अपनी आकस्मिक जरूरते पूरी कर सकेंगे। हर खाता धारक को एक लाख रूपये का दुर्घटना बीमा का लाभ देय होगा। इस कार्य के लिए सभी बैंक शाखाओं को खाते खोलने की महती जिम्मेदारी दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News