प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित उदयपुर यात्रा
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित उदयपुर यात्रा को लेकर मंगलवार को नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इण्डिया के चेयरमेन दीपक कुमार व वित्त विभाग के सदस्य रोहित कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल खेलगांव पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां हेलीपेड निर्माण, मंच व सभा स्थल की व्यवस्था, विशाल डोम, बेरिकेटेड्स आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
The post

एडीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
एडीजी यू.आर.साहू व सौरभ श्रीवास्तव ने भी मंगलवार को कार्यक्रम स्थल खेलगांव का मौका मुआयना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आईजी आनंद श्रीवास्तव, जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।