प्रमुख शासन सचिव ने किया संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण

आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रीतम सिंह ने मंगलवार को उदयपुर स्थित आयुर्वेद विभागीय रसायनशाला, आदर्श आयुर्वेद औषधालय (फूटा दरवाजा) एवं राजकीय मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय का आकस्मिक अवलोकन किया।

 | 

सिंह ने आदर्श आयुर्वेद औषधालय प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निजी प्रयासों से औषधालय की उत्कृष्ट सेवाओं के अनुरूप बनाना एक मिसाल है अन्य औषधालय चिकित्सालयों में भी इसके मानिन्द सेवाएं एवं स्वरूप तय करने के प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने औषधालय में मानक से अतिरिक्त पंचकर्म, योग एवं परामर्श सुविधाओं को मुक्तकण्ठ से सराहा। उन्होंने विभाग के रसायनशाला परिसर में निरीक्षण दौरान कच्चे माल व तैयार औषध के पृथक व्यवस्थापन, साफ सफाई एवं गुणवत्तापूर्ण मानक दवा निर्माण आदि से संबंधित दिशा निर्देश प्रभारी को दिये।

उन्होंने मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। प्राचार्य डॉ. गौरीशंकर इन्दौरिया ने संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयुर्वेद निदेशक मो.यासीन पठान भी साथ थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News