लेकसिटी के युवा कलाकार के छापा चित्रों का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में हुआ चयन

दर्शनी में सुनील के अनटाइटल शीर्षक के तीन चित्रों का चयन किया गया हैं। यह कृतियां वुडकट माध्यम में बनाई गई हैं। 
 | 
अंतर्राष्ट्रीय त्रिनाले आफॅ ग्राफिक्स आर्ट, बुलगारिया प्रदर्शनी में हुआ चयन

उदयपुर 7 नवंबर 2019।  लेकसिटी के युवा प्रिंट मेकर सुनील निमावत के छापा चित्रों का चयन 8वीं अन्तर्राष्ट्रिय त्रिनाले ऑफ़ ग्राफिक्स आर्ट सोफिया, बुलगारिया में हुआ हैं। 

उक्त प्रदर्शनी बुलगारिया में 25 नवम्बर 2019 से शुरू होगी। इस प्रदर्शनी में सुनील के अनटाइटल शीर्षक के तीन चित्रों का चयन किया गया हैं। यह कृतियां वुडकट माध्यम में बनाई गई हैं। 

इससे पूर्व भी सुनील के छापाचित्रों का चयन राष्ट्रिय एंव अन्तर्राष्ट्रिय स्तर की कई प्रदर्शनियों में हुआ हैं।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News