झाड़ोल में जेल की बैरक में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उदयपुर 6 जून 2019, जिले के झाडोल तहसील के झाड़ोल उपकारागृह में अपने चचेरे भाई की हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने देर रात को तौलिए को फाड़ कर उसकी रस्सी बनाई फिर जेल के बैरक में स्थित किवाड़ पर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।

The post

 | 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला मृतक कैदी झाडोल के ओंगणा के बरबली गांव का निवासी अमराराम चौधरी था जो की वर्ष 2018 के अप्रेल से अपने चचेरे भाई की हत्या के आरोप में सजा काट रहा था।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उप कारागृह झाड़ोल में आत्महत्या की सूचना पर झाडोल एसडीएम पर्वत सिंह, झाडोल डीवाईएसपी देवाराम चौधरी सहित जाप्ता झाडोल उप कारागृह पहुंचा। इधर अमरा के सुसाइड की सूचना पर मृतक के परिजन भी उप कारागृह पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News