महिला सुरक्षा का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के प्रीतेश

मातृशक्ति को समाज में उचित सम्मान और उनकों समुचित सुरक्षा प्रदान करने के महत्वपूर्ण संदेश को लेकर देश भ्रमण पर निकले महाराष्ट्र के सतारा निवासी प्रीतेश शशिकान्त क्षीरसागर बुधवार को उदयपुर पहुंचे।प्रीतेश का मानना है कि वैदिक काल से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की संवाहक रही महिलाओं ने आज के दौर में बहुत उन्नति की है। लेकिन उनकी सुरक्षा व सम्मान की स्थिति आज भी समाज में

 | 
महिला सुरक्षा का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के प्रीतेश

मातृशक्ति को समाज में उचित सम्मान और उनकों समुचित सुरक्षा प्रदान करने के महत्वपूर्ण संदेश को लेकर देश भ्रमण पर निकले महाराष्ट्र के सतारा निवासी प्रीतेश शशिकान्त क्षीरसागर बुधवार को उदयपुर पहुंचे।

प्रीतेश का मानना है कि वैदिक काल से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की संवाहक रही महिलाओं ने आज के दौर में बहुत उन्नति की है। लेकिन उनकी सुरक्षा व सम्मान की स्थिति आज भी समाज में चिन्तनीय है। समाज को हमारी मां बहन व बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान की स्थिति को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प के साथ आगे आना होगा। उनका मानना है कि गांवों के मुकाबले शहरी शिक्षित परिवारों में महिला के सम्मान की स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण है समाज को इससे उबरना होगा। वे बताते हैं कि इस अभियान में उन्हें देशवासियों का अपार स्नेह मिला।

महिला सुरक्षा का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के प्रीतेश

अपनी 6 हजार किलोमीटर यात्रा के लक्ष्य के विपरीत प्रीतेश ने अब तक 4700 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, ओडीसा, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान का भ्रमण कर यह महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित किया है। आगे वे गुजरात, दादरा व नगर हवेली होते हुए वे पुणे जाकर अपनी यात्रा को विश्राम देंगे। वे 12 घण्टे में लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा एक दिन में पूरा करते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News