निजी विद्यालय के बच्चों ने जानी राजकीय विद्यालय की शिक्षा प्रणाली
रोटरी क्लब उदय ने जीडी गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों के साथ निकटवर्ती गांव मानमथारा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ आपसी सौहाद्र्ध वातावरण में जहंा परिचय कराया वहीं निजी विद्यालय के बच्चों ने राजकीय विद्यालय की शिक्षा प्रणाली को नजदीक से देखा एवं उन्हें जाना।

क्लब अध्यक्ष गिरीश वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम चेयरमेन शालिनी भटनागर के नेतृत्व में क्लब के निवर्तमान सचिव मुकेश माधवानी के सहयोग से राजकीय विद्यालय के छात्रों को शैक्षिक सामग्री वितरीत की। सचिव अनिल मलकानी,जीतू जसवानी, दीपमाला गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।