मिस्टर एण्ड मिस फेशनिस्टा में लेकसिटी की प्रिया रही प्रथम रनर अप
लखनउ में आयोजित मिस्टर एण्ड मिस फेशनिस्टा सीजन-6 में लेकसिटी उदयपुर की मिस प्रिया कुमावत प्रथम रनर अप रह कर देश में इस क्षेत्र में लेकसिटी का नाम रोशन किया। देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रतिभागियों में से प्रिया ने लगातार अंतिम 10 में अपना स्थान बरकरार रखते हुए आखिरी राउण्ड में प्रथम रनर अप का खिताब अपने नाम हासिल किया।
लखनउ में आयोजित मिस्टर एण्ड मिस फेशनिस्टा सीजन-6 में लेकसिटी उदयपुर की मिस प्रिया कुमावत प्रथम रनर अप रह कर देश में इस क्षेत्र में लेकसिटी का नाम रोशन किया।
इण्डिया इवेंट के दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रिया ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी जिस कारण वह प्रथम रनर अप रही। शो के एंकर विपुल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रतिभागियों में से प्रिया ने लगातार अंतिम 10 में अपना स्थान बरकरार रखते हुए आखिरी राउण्ड में प्रथम रनर अप का खिताब अपने नाम हासिल किया।
शो के कोरियोग्राफर राजेश शर्मा रहे। इस अवसर पर प्रिया ने कहा कि यदि एक लड़की को आगे बढ़ने का मौका मिले तो निश्चित रूप से वह अपने क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन कर सकती है। प्रिया प्रिंट शूट व माॅडलिंग करती है।
