प्रो. हेमेन्द्र चंडालिया बैंकॉक में पत्र वाचन कर लौटे

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो हेमेन्द्र चंडालिया थाईलैंड के बैंकॉक स्थित थमासात विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ अन्थ्रोपोलोजिकल एंड अथनोलॉजिकल साइंसेस के अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर सोमवार को उदयपुर लौट आये.

 | 
प्रो. हेमेन्द्र चंडालिया बैंकॉक में पत्र वाचन कर लौटे जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो हेमेन्द्र चंडालिया थाईलैंड के बैंकॉक स्थित थमासात विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ अन्थ्रोपोलोजिकल एंड अथनोलॉजिकल साइंसेस के अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर सोमवार को उदयपुर लौट आये. डॉ. चंडालिया ने एंथ्रोपोलॉजी के विस्तार में सहित्य और संगीत की  भूमिका   पर अपना शोध पत्र राजस्थान के लोक साहित्य के विशेष सन्दर्भ में प्रस्तुत किया.पंद्रह से सत्रह जुलाई तक संपन्न इस  कांग्रेस में उन्होंने एक सत्र की अध्यक्षता भी की.विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में स्थानीय भाषों और साहित्य पर अनेक शोध प्रकल्पों का निर्देशन प्रो चंडालिया ने किया है.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News