प्रो. हाड़ा साहित्य अकादेमी, नर्इ दिल्ली की साधारण सभा का सदस्य मनोनीत
मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय, उदयपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. माधव हाड़ा को साहित्य अकादेमी, नर्इ दिल्ली की साधारण सभा का सदस्य मनोनीत किया गया है।

मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय, उदयपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. माधव हाड़ा को साहित्य अकादेमी, नर्इ दिल्ली की साधारण सभा का सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रो. हाड़ा का चयन राजस्थान के विश्वविधालयों के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में किया गया है। वे ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। उन्हें साहितियक आलोचना के लिए भी राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के प्रतिष्ठित देवराज उपाध्याय से सम्मानित किया जा चुका है। सदस्य के रूप में प्रो. हाड़ा का कार्यकाल दिसंबर 2018 तक रहेगा।