प्रो. त्रिवेदी ने किया केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण
मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आई.वी.त्रिवेदी ने बतौर विद्यालय प्रबन्धन समिति अध्यक्ष के तौर पर प्रतापनगर केन्द्रीय विद्यालय में प्रार्थना सभा तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण किया।

प्रो.त्रिवेदी ने बच्चों को संबोधन में स्वयं के विद्यार्थी जीवन के रोचक प्रसंग बताते हुये जीवन में आगे बढने की प्रेरणा दी। उन्होंने कम्प्यूटर लेब, चित्रकला विभाग, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, खेल विभाग, संसाधन कक्ष, चिकित्सा कक्ष आदि का अवलोकन किया तथा शिक्षकों से शैक्षिक विषयों पर बात करते हुए रचनात्मक सुझाव दिये। प्राचार्य जी.एस.मेहता तथा वरिष्ठ शिक्षक बी.के. कोठारी ने प्रो. त्रिवेदी का स्वागत किया । संयोजिका श्रीमती ए.अग्निहोत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।