स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालो के खिलाफ कार्यवाही

स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालो के खिलाफ कार्यवाही
 

पांच स्पा सेंटर पर कार्यवाही करते हुए 16 लड़कियों समेत 37 को किया था गिरफ्तार 
 
स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालो के खिलाफ कार्यवाही
देह व्यापार में लिप्त यह लड़कियां थाईलैंड, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और इंदौर की है  
 

उदयपुर 22 नवंबर 2019। स्पा की आड़ में देह व्यापार में लिप्त  शहर के पांच स्पा और मसाज पार्लरो पर छापा मारकर पुलिस ने 16 युवतियों और 11 पुरुषो समेत 37 लोगो को गिरफ्तार किया गया था , जिसमे स्पा संचालक भी शामिल थे। 

उल्लेखनीय है की कल जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए फतेहपुरा, सुखाड़िया सर्कल, यूआईटी सर्किल और गोवर्धन विलास स्थित अन्नता ग्रुप ऑफ़ स्पा, श्रीजी स्पा, रिलेक्स स्पा और लेक व्यू स्पा पर छापेमारी करते हुए स्पा और  देह व्यापार और वैश्यावृति के आरोप में 11 स्पा संचालको और देह व्यापार में लिप्त 16 युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। 

गिरफ्तार की गई युवतियों में दो युवतियां थाईलैंड और बाकी लड़कियां नागालैंड, पश्चिम बंगाल और इंदौर की रहने वाली है। 

पुलिस ने बताया की उक्त प्रकरण में गोवर्धन विलास स्थित लेक व्यू स्पा से पंकज मेघवाल पुत्र जोराराम मेघवाल निवासी किलवा जिला जालौर हाल यूआईटी कॉलोनी, रविंद्र सिंह राजपुरोहित पुत्र प्रेम सिंह उर्फ़ मालू सिंह राजपुरोहित निवासी समदड़ी बाड़मेर, मोहम्मद फारुख पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी बागड़ गली हाथीपोल तथा उसके साथ दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था। 

मुंबई हॉउस होटल के पीछे स्थित अनंता ग्रुप ऑफ़ स्पा से संचालक राजकुमार व्यास उर्फ़ किशोर पुत्र शांतिप्रसाद निवासी फतेहपुरा, आशीष पुत्र यशवंत सिंह निवासी बोहरा गणेश पायड़ा, हिमांशु नागौरी पुत्र प्रदीप नागौरी निवासी भुवाणा सुखेर और दो थाईलैंड की लड़कियों समेत 6 लड़कियों को गिरफ्तार कियता गया था। 

सुखड़िया सर्कल स्थित रिलेक्स स्पा से शिवेंद्र सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी देवास मध्य प्रदेश, आशीष शर्मा पुत्र देवकिशन शर्मा निवासी राव कॉलोनी अम्बामाता, हर्ष व्यास पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी कांकरोली समेत चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था। 

फतेहपुरा और यूआईटी सर्कल स्थित श्रीजी स्पा के दो सेंटरों से विक्रम सिंह शक्तावत पुत्र करण सिंह निवासी मानसरोवर जयपुर, मोहम्मद फरीद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी केम्प हुज़ूर टीला मध्यप्रदेश तथा चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था। 

पुलिस ने इन अभी के विरुद्ध अम्बामाता थाना एवं गोवर्धन विलास थाना में पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal