मिठाई की दुकानों पर रसद विभाग की कार्यवाही
जिला रसद कार्यालय के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा दीपावली के मद्देनज़र शुक्रवार को सहायक निदेशक मनीष भटनागर के निर्देशन में 46 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

साथ ही उपभोक्ताओं की जागृति के लिए नोटिस चस्पा किये गये। उन्होंने विक्रेताओं को मिठाई, ड्रायफ्रुट व अन्य सामग्री के साथ डिब्बे का वजन नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।