महावीर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा

भगवान महावीर स्वामी के 2612वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर महावीर जैन परिषद द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बच्चों ने झांकियों के जरिये कन्या भ्रूण हत्या रोकने व बेटी बचाओ जैसे कई संदेश दिए।

 | 

नगर निगम से आज सुबह करीब नौ बजे शोभायात्रा रवाना हुई जो शहर के सभी मुख्य मार्गो से गुजरी। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथों में जैन ध्वजा लिए छोटे बच्चे स्केटिंग करते हुए चल रहे थे। इनके पीछे हाथी, ऊंटगाड़ी में शहनाई वादक 31 बाइक सवारों की रैली जैन पताका लिए पांच घुड़सवार, जेल बैंड, जैन प्रतीक सप्तकिरण रथ चल रहा था।

महावीर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा

इनके पीछे बीसा नरसिंगपुरा घोष दल बैंड, महावीर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी, अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी, सुधर्मा विद्यालय अशोक नगर के विद्यार्थी, दिगम्बर जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का बालिका बैंड मधुर स्वर लहरियां बिखेर रहे थे।

शोभायात्रा में मानव समाज के ज्वलंत मुद्दों, महावीर के सिद्धान्तों, सेवा प्रकल्प, पर्यावरण, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, सामाजिक कुरीतियों, नशामुक्ति का संदेश देती हुई 21 सजीव झांकियां शोभयात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

इस अवसर पर जैन समाज के लोगों के साथ – साथ जिला प्रमुख मधु मेहता, महापोर रजनी डांगी ने भी भगवान महावीर की पालकी को सिर पर उठाया।

महावीर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा

महावीर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा

महावीर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा

महावीर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News