सरकारी योजनाओं की चर्चा पर कार्यक्रम

शहर जिला कांग्रेस कमेटी एंव देहात जिला कांग्रेस कमेटी के आभाव अभियोग के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान सरकार के कार्यो एंव योजनाओ के बारे में चर्चा पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 | 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी एंव देहात जिला कांग्रेस कमेटी के आभाव अभियोग के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान सरकार के कार्यो एंव योजनाओ के बारे में चर्चा पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आभाव अभियोग निराकरण समिति राजस्थान के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने चुनावी बिगुल बजाते हुए राजस्थान सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। राजस्थान सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यो का उल्लेख किया तथा सोशल मिडिया के बारे में युवा कार्यकर्ताओं को अधिक ध्यान देने योग्य जरुरी बातें बताई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम राधेश्याम व्यास ने बताया कि, जो भी सरकार की योजनाएं चल रही है उन योजनाओं का लाभ आमजन को किसी भी कार्यालय या ऑफिसर द्वारा नहीं मिल पता है या लाभ से वंचित रह जाते हैं तो आभाव अभियोग कमेटी द्वारा उस आमजन को उसका हक़ दिलाने में साथ देती है। इस कमेटी का निर्माण आमजन की परेशानियों को दूर करने के लिए गठित किया गया है।

कार्यक्रम में मौजूद देहात जिला कोग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल नागदा, आभाव अभियोग निराकरण समिति राजस्थान के सदस्य सत्यनारायण मंगरोरा, पूर्व सांसद केवल चाँद लबाना, देहात जिलाध्यक्ष राहुल राधेश्याम व्यास, पूर्व जिला प्रमुख रूप सिंह थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News