गिट्स में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज, डबोक, उदयपुर में विश्व जल दिवस पर जल बचाने व पर्यावरण संरक्षण पर सिविल विभाग के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्ट्डीज, डबोक, उदयपुर में विश्व जल दिवस पर जल बचाने व पर्यावरण संरक्षण पर सिविल विभाग के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गिट्स के डायरेक्टर प्रो. डॉ. केएन सेठ ने बताया कि विश्व जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पानी के महत्व को जानना और पानी के संरक्षण के विषय में सचेत रहना था। एक आकड़े के अनुसार विश्व के 1.5 अरब लोगो को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम जागरूक होकर पानी की बरबादी रोक सकते है। पानी के बचाव के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण बहुत जरूरी है। बड़ी-बड़ी औ़द्योगिक इकाईयों से निकलने वाला कचरा नदियों व तालाबों को प्रदूषित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी बचाने की सीख इजराइल से लेनी चाहिए जहां औसतन मात्र 10 सेंटीमीटर वर्षा होती है इससे वह इतना अनाज पैदा कर लेता है कि उसका निर्यात कर सके जबकि भारत में 50 सेमी. से अधिक वर्षा होती है इसके बावजूद भारत अनाज आयात करता है। फाइनेंस कन्ट्रोलर बी.एल.जागिड व सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष ने भी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
