विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कल्पतरु कॉलेज ऑफ बी.एससी. नर्सिंग तथा कल्पतरु सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय द्वारा नाई गाँव में एड्स से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कल्पतरु कॉलेज ऑफ बी.एससी. नर्सिंग तथा कल्पतरु सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय द्वारा नाई गाँव में एड्स से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
इस अवसर पर रा.उ.मा.वि. एवं टेलेन्ट होम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को एड्स फैलने के कारण, बचाव एवं उपचार के बारे में नुक्कड़ नाटक व अपने विचारों के माध्यम से अवगत कराया तथा इसके साथ सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई गई कि एड्स से ग्रसित लोगों से भेदभाव नहीं करेंगे एवं समाज के दूसरे लोगों को भी जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य एस. शिवा ने किया। इस अवसर पर फैकल्टी के सदस्य पीयूष जैन, गौरव कुमार शर्मा, छगन लाल परमार, नायारण लाल तथा महाविद्यालय के सभी छात्र उपस्थित थे। यह जानकारी अध्यक्ष डॉ. अखिलेश बिसारिया ने दी।