लेक फेस्टीवल के तहत होगा कार्यक्रम, जिला कलक्टर भी करेंगे श्रमदान
स्मार्ट सिटी लिमिटेड और फोर्टी का श्रमदान कल, लेक फेस्टीवल के तहत होगा कार्यक्रम

स्मार्टसिटी लिमिटेड और फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में लेक फेस्टीवल के तहत शनिवार सुबह 7.30 से 10 बजे तक फतहसागर स्थित देवाली छोर पर श्रमदान किया जाएगा। फोर्टी के संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में उदयपुर केमिकल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन का भी सहयोग रहेगा। श्रमदान में फोर्टी के सदस्यों सहित डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपति, उनका फैक्ट्री स्टाफ, परिजन हिस्सा लेकर फतहसागर के देवाली छोर को बिल्कुल साफ करेंगे और लेक फेस्टीवल में अपना सहयोग देंगे।
स्मार्टसिटी के सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रोहित गुप्ता होंगे। वे भी श्रमदान में सहयोग करेंगे।
