राजस्थानी भाषा को बढ़़ावा देने कार्यक्रम आयोजित

मुस्कान क्लब ने राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिये राजस्थानी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 | 
समारोह में सदस्यों व पदाधिकारियों ने राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की पुरजोर मांग की। 

उदयपुर। मुस्कान क्लब ने राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने के लिये राजस्थानी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि समारोह में 22 सदस्यों ने राजस्थानी गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह में समां बांध दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजस्थानी भाषा को अभी तक मान्यता नही दी है। 

समारोह में सदस्यों व पदाधिकारियों ने राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की पुरजोर मांग की। माथुर ने बेटी की विदाई पर स्वरचित गीत सुनाया तो सभी सदस्यों की आंखे नम हो गई।

प्रारम्भ में अध्यक्ष रतन सुखवाल ने स्वागत किया। समारोह में त्रिपाठी, पोरवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संचालन सचिव डॉ नरेश शर्मा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News