कार्यकर्ताओं की कुशलता से ही विद्यापीठ की प्रगति- सुभाष बोहरा

राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ की आमसभा मंगलवार, प्रतापनगर स्थित डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड आई.टी. के सभागार में संघ के अध्यक्ष सुभाष बोहरा की अध्यक्षता में हुई।

The post

 | 

कार्यकर्ताओं की कुशलता से ही विद्यापीठ की प्रगति- सुभाष बोहरा

राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ की आमसभा मंगलवार, प्रतापनगर स्थित डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड आई.टी. के सभागार में संघ के अध्यक्ष सुभाष बोहरा की अध्यक्षता में हुई।

संघ के अध्यक्ष सुभाष बोहरा ने बताया कि कार्यकर्ताओं की कुशलता से ही विद्यापीठ प्रगति तथा उन्नति के मार्ग पर है। विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं की कर्मठता के कारण विद्यापीठ विकास की गति की और अग्रसर है। संस्था कार्यकर्ताओं की है और कार्यकर्ताओं की रहेगी। कार्यकर्ता विद्यापीठ एवं संगठन की रीढ की हड्डी हैं।

संघ के महामंत्री हेमशंकर दाधीच ने बताया कि विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं को पदोन्नति का लाभ, पांच वर्ष में नियमित वेतन श्रंखला एवं कार्यकर्ताओं के हित में संगठन ने पूर्ण निष्ठा के साथ प्रशासन से वार्ता कर लाभ प्रदान कराए गए। कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग एवं कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत का आभार व्यक्त करते हुए एक वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

संघ के कोषाध्यक्ष भगवतीलाल सोनी ने स्वागत उद्बोधन में प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं से निष्ठा एवं लगन से कार्य करने का आह्वान किया। किशन सिंह राव, मंजु चौधरी, आशीष नन्दवाना, कृष्णकान्त नाहर, महेन्द्र सिंह, लहरनाथ जोगेश्वर, उमराव सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

संरक्षक हीरालाल चोबीसा ने संगठन को अवगत कराया कि संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की और ध्यान देते हुए उनके हितों के लिए प्रशासन से मिले। आमसभा में पूर्व अध्यक्ष देवकिशन मेनारिया एवं पूर्व महामंत्री रियाज हुसैन ने विचार व्यक्त किये। मंच का संचालन भगवती लाल सोनी ने किया तथा धन्यवाद् जितेन्द्र सिंह चौहान ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News