प्रोजेक्ट उत्कर्ष की प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन
जिला कलेक्टर उदयपुर श्री रोहित गुप्ता के दिशा-निर्देशन मे माध्यमिक शिक्षा विभाग उदयपुर, हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड उदयपुर के सहयोग एवं मोइनी फ़ाउंडेशन जयपुर से संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष केतहत प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन कलक्टर महोदय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग, हिंदुस्तान ज़िंक एवं मोइनी फ़ाउंडेशन के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिती में कलेक्टरेट सभागार में किया गया

जिला कलेक्टर उदयपुर श्री रोहित गुप्ता के दिशा-निर्देशन मे माध्यमिक शिक्षा विभाग उदयपुर, हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड उदयपुर के सहयोग एवं मोइनी फ़ाउंडेशन जयपुर से संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष केतहत प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन कलक्टर महोदय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग, हिंदुस्तान ज़िंक एवं मोइनी फ़ाउंडेशन के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिती में कलेक्टरेट सभागार में किया गया ।
मोइनी फ़ाउंडेशन के निदेशक डॉ. विजय व्यास ने प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया किप्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत 316 आईसीटी विद्यालयों का चयन, डाटा संग्रहण, क्रियान्वयन, संयोजन समिति का गठन, ब्लॉक स्ट्रक्चर सेट-अप, 30 मोडल विद्यालय का चयन, निरीक्षण एवं छात्र-शिक्षक आमुखीकरण, चयनित 28 ब्लॉक में से 12 ब्लॉक के 114 विद्यालयों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण एवं आमुखीकरण, रिमोट मोनिट्रिंग के लिए डैशबोर्ड निर्माण आदि कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं।
जिला कलेक्टर श्री रोहित गुप्ता ने संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट उत्कर्ष के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबन्धित अधिकारियों को आईसीटी लेब सुधार कर नियमित संचालन, कक्षा 9-10 के सभी छात्रों का ईमेल आईडी निर्माण, क्विज अकैडमी का नियमित उपयोग, 16 ब्लॉक में आमुखीकरण कार्यशाला आयोजन आदि कार्य शीघ्र सम्पन्न करने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित प्रारम्भिक ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को प्रोजेक्ट उत्कर्ष कि नियमित मोनिट्रिंग का सुझाव दिया।
बैठक में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रथम) श्री वीरेंद्र पंचोली, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (द्वितीय) श्री चन्द्र शेखर चौबीसा, हिंदुस्तान ज़िंक की सीएसआर प्रबन्धक श्रीमति सुषमा शर्मा एवं मोइनी फ़ाउंडेशन से श्री अशोक सोनी, श्री आयुष माहेश्वरी व मोहम्मद रिज़्वान उपस्थित थे।
