विद्या भवन में हुआ प्रयोजना-2012 का आगाज़

विद्या भवन सीनियर सेकन्डरी विद्यालय परिसर में आज सुबह विद्यालय के हर साल आयोजित होने वाले वार्षिक प्रयोजना-2012 का आगाज़ हुआ। यह शिविर 9 दिनों तक चलेगा। 1931 में स्थापित विद्या भवन सीनियर सेकन्डरी विद्यालय में वार्षिक प्रयो

 | 

विद्या भवन में हुआ प्रयोजना-2012 का आगाज़

विद्या भवन सीनियर सेकन्डरी विद्यालय परिसर में आज सुबह विद्यालय के हर साल आयोजित होने वाले वार्षिक प्रयोजना-2012 का आगाज़ हुआ। यह शिविर 9 दिनों तक चलेगा।

1931 में स्थापित विद्या भवन सीनियर सेकन्डरी विद्यालय में वार्षिक प्रयोजना-2012 का शुभारम्भ आज सुबह प्रधानाध्यापक इ.एच्. काजी ने किया। इस शिविर के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, जिसमे छात्रों को ‘भारत-एक यात्रा 1947-२०१२’ विषय दिया गया है जिसमें छात्र अपने प्रोजेक्ट बनाएंगे ,इसके लिए विधायालय ने दो ग्रुप बनाए हैं – मिडिल ग्रुप (6-8) एंव सीनियर ग्रुप (9-12)।

इस तरह के शिविर विद्यालय में शुरूआती समय से आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमे विद्यर्थियो का शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी सम्पूर्ण विकास हो सके।

विद्या भवन सीनियर सेकन्डरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक इ.एच्. काजी ने बताया की पुरे राजस्थान में यह एक मात्र विद्यालय है, जहाँ सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को समान दर्जा दिया जाता है, तथा इस प्रकार के शिविर करवाए जाते हैं ताकि सभी बच्चे व अध्यापक साथ रह कर आपस में गुल-मिल जाते हैं, प्रधानाध्यापक इ.एच्. काजी ने बताया की पहले यह कार्यक्रम साल में दो बार 15-15 दिनों के लिए होते थे जिसमे 15 दिनो तक बच्चों को बाहर शिविर में रहना होता था और अगले 15 दिन स्कूल में शिविर मनाते थे। परन्तु पिछले 15 साल से इस शिविर को दो भागों में बांटकर, साल में एक बार 9 दिनों के लिए कर दिया गया है।

अंत में उन्होंने ने कहा की हम बच्चों के सर्वंगीण विकास के लिए हर प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हैं जिनमे ऍन. सी. सी. व स्काउट गाइड आदि कई कार्यक्रम हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News