हरियाणा में बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं की प्रॉपर्टी होगी कुर्क, एक्शन मोड में आया विभाग
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में बिजली विभाग अब सख्त एक्शन मोड में आ गया है। बिजली निगम द्वारा लंबे समय से बिजली बिल न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक, बिजली बिल ना भरने वाले इन उपभोक्ताओं को तहसीलदार की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, तय समय सीमा के अंदर बकाया राशि जमा नहीं करवाने पर संबंधित उपभोक्ताओं की जमीन, मकान व अन्य संपत्तियों को कुर्क (जब्त) करने की कार्रवाई की जाएगी। निगम अब बकाया वसूली के लिए लैंड रेवेन्यू एक्ट का सहारा लेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके तहत डिफाल्टरों की संपत्तियों पर प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित किया जाएगा और उनकी खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाई जा सकती है। यानी जब तक उपभोक्ता बकाया राशि जमा नहीं करवाएंगे, तब तक वे अपनी संपत्ति का लेन-देन नहीं कर सकेंगे। Haryana News
बकाया जमा करें
मिली जानकारी के अनुसार, बिजली निगम के अधीक्षक ने बताया कि निगम लगातार उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा करवाने की अपील कर रहा हैं, लेकिन कई उपभोक्ता बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं कर रहे। ऐसे में अब नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत रखने के लिए समय पर बिल जमा होना जरूरी है। यह अभियान केवल राजस्व वसूली के लिए ही नहीं, बल्कि जिले में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
