हरियाणा में इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त, मंत्री विज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद बिजली निगम सख्त कदम उठाया रहा है। 

विभाग ने बड़े बिजली बिल ना भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली निगम अब उन उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली भूमि राजस्व अधिनियम के तहत करने वाला है, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जरूरत पड़ने पर उनकी संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है। Haryana News

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि सभी बड़े डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। Haryana News

उन्होंने बताया कि कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके कनेक्शन लंबे समय पहले कट चुके हैं या वे अपनी संपत्ति बेच चुके हैं। ऐसे मामलों में जब नया उपभोक्ता कनेक्शन लेने आता है तो पुराना बकाया चुकाने के बाद ही नया कनेक्शन जारी किया जाता है। Haryana News

मिस्ड कॉल सुविधा

गर्मी के मौसम में आंधी-तूफान के दौरान बिजली शिकायतों के लिए निगम ने विशेष सुविधा भी शुरू की है। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि कई बार 1912 हेल्पलाइन पर अधिक कॉल आने से लाइन व्यस्त हो जाती है। Haryana News

ऐसे में उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9990231912 पर मिस्ड कॉल देकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह शिकायत सामान्य शिकायत की तरह ही मान्य होगी। Haryana News

बिजली विभाग द्वारा मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई का असर भी दिखने लगा है। नोटिस जारी होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा करानी शुरू कर दी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News