नगरीय विकास कर जमा न करवाने पर बापू बाजार में सम्पति कुर्क की गई
नगरीय विकास कर जमा न करवाने पर बापू बाजार में सम्पति कुर्क की गई

नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने वाले बकायादारों के विरुद्ध निगम द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए आज दिनांक 05. 12. 2016 को श्री सुनील अरोड़ा ( मिस्टर मोजी) बापू बाजार , उदयपुर की सम्पति कुर्क की गई। निगम में इनका कुल नगरीय विकास कर पेटे 5,56,346 /- रुपये बकाया है। निगम द्वारा समस्त बकायादारों को सूचित किया जाता है कि वे निगम में अपनी बकाया नगरीय विकास कर राशि तुरंत जमा करावे एवं वसूली की होने वाली कार्यवाही की कठिनाइयों से मुक्ति पावे।
नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताय कि वर्तमान में बकाया राशि की वसूली में 50% की छूट दी जा रही है एवं 15 दिसंबर 2016 तक पुराने 500/- रुपये के नोट भी स्वीकार किये जा रहे है।
