अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक प्रस्ताव आमंत्रित

अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है व इसके लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।

 | 

अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है व इसके लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।

अतिण् प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि वन व वन्य जीव संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन सुरक्षा व प्रबंध समिति पंचायत व ग्राम स्तरीय संस्थाओं को एक लाख व व्यक्तिगत पचास हजार रूपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है।

जिला स्तरीय समिति इन प्रस्तावों को अनुमोदित कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय को 31 अगस्त तक भेजेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News