राज्य एवं जिला स्तरीय विशिष्ट सेवाओं के योग्यता प्रमाण हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

आगामी स्वाधीनता दिवस 2014 का राज्य स्तरीय समारोह उदयपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए योग्यता पत्र प्रदान करने के लिए प्रस्ताव प्रशासनिक विभाग के माध्यम से 25 जुलाई तक आमंत्रित किये गये हैं।

 | 

जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में योग्यता प्रमाण पत्र के लिए सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा के संबंध में उनकी सेवाएं किस प्रकार असाधारण रूप से उपयोगी सिद्घ हुई है। उसके कारणों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए प्रशासनिक सचिव की टिप्पणी एवं संबंधित मंत्री से अनुमोदन होकर प्रस्ताव मंत्रिमण्डल सचिवालय को प्रेषित किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव संबंधित प्रशासनिक विभाग के माध्यम से ही प्रेषित किये जाएंगे। सीधे प्राप्त होने वाले प्रस्तावों तथा अधिकारी/कर्मचारी द्वारा स्वयं के प्रस्ताव अपने स्तर से प्रेषित करने पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए राज्य स्तर के प्रस्ताव 10 जुलाई सायं 5 बजे तक जिला कलक्टर कार्यालय के सामान्य अनुभाग के कमरा नम्बर 107 में भिजवाएं ताकि समीक्षा की जाकर राज्य सरकार को अभिशंषा सहित प्रेषित किया जा सके।

जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में सम्मानित करने के प्रस्ताव 31 जुलाई तक निर्धारित प्रपत्र में सामान्य अनुभाग के कमरा नम्बर 107 में जमा कराए जा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News