प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम
उदयपुर, 19 अप्रेल 2019 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 22 अप्रैल को उदयपुर यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 22 अप्रेल की अपराहन 3.40 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से उदयपुर के डबोक स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वे यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 04.05 बजे अस्थाई हेलीपेड पर पहुंचेंगे तथा वहां से 4.15 बजे जनसभा स्थल गांधी ग्राउंड पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी वहां आमजन को संबोधित करेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के पश्चात सायं 5 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 5.10 बजे हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पहुंचकर 5.35 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से जोधपुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित उदयपुर यात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। आदेशानुसार डबोक एयरपोर्ट उदयपुर पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रस्थान होने तक मावली के उपखंड मजिस्ट्रेट मोहन सिंह चारण, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर से उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग सेंटर हेलीपैड परिसर में आगमन एवं पुनः प्रस्थान तथा संपूर्ण कार्यक्रम आयोजन के दौरान गिर्वा एसडीएम लोकबंधु तथा प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर आगमन एवं पुनः प्रस्थान एवं सम्पूर्ण आयोजन के दौरान जिला परिषद के सीईओ कमर चौधरी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।