पोषाहार की जिम्मेदारी देने के विरोध में धरना

सरकार द्वारा पोषाहार की जिम्मेदारी शिक्षकों देने के विरोध में आज राजस्थान शिक्षक संघ ने कलेक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

 | 
पोषाहार की जिम्मेदारी देने के विरोध में धरना

सरकार द्वारा पोषाहार की जिम्मेदारी शिक्षकों देने के विरोध में आज राजस्थान शिक्षक संघ ने कलेक्ट्री के सामने धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

राजस्थान शिक्षक संघ के सम्भागीय अध्यक्ष भोपाल सिंह असोलिया ने बताया कि, गत 15 दिन पहले जिला कलेक्टर ने आदेश दिए थे 31 अक्टूबर तक नांदी फॉउंडेशन पोषाहार कि सप्लाई करेगी उसके बाद स्कूली बच्चो के पोषाहार कि व्यवस्था स्कूल स्तर पर ही की जाएगी, जिसका विरोध जताते हुए सभी शिक्षको ने धरना प्रदर्शन किया।

असोलिया ने बताया की जिला कलेक्टर ने अपने आदेश में 1 हजार रु खाना बनाने वाले, कक्षा 1-5 तक के बच्चो के लिए 3.5 रु और कक्षा 6 -8 तक के लिए 5 रु प्रत्येक दिन के हिसाब से दिए है जो कि बहुत कम है।

शिक्षकों का कहना है कि, शिक्षक स्कूलों में पढ़ने का कम करेगा की, खाना पकवाने का? ज्ञापन के बाद जिला कलक्टर ने संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि एक संस्था को इस कार्य का जिम्मा दिए जेन कि बात कि जा रही है, फैसले के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News