सोशल साईट पर धार्मिक अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन

आज कलेक्ट्री में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक सोशल साईट पर अज्ञात द्वारा हिन्दू देवताओं पर अपशब्दों का प्रयोग करने का विरोध करते हुए कड़ी कार्यवाही और साईट से अपशब्दों को हटवाने की मांग की हैं।

 | 

बजरंग दल के कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि आज सुबह असामाजिक तत्वों ने लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुचाने का कार्य किया हैं।

विरोध प्रदर्शन में शामिल केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा ने जानकारी दी कि इस मामले में प्रसाशन से तुरंत प्रवाह से कार्यवाही करने की और आरोपी को पकड़ने की मांग की हैं।

आए दिन साईटों पर बनता है धर्म का मजाक

यह कोई पहली दफा नही है, कि इस तरह का वाकिया देखने को मिला हैं, इससे पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा धर्म के लिए अपशब्द करते फोटो को  साईटों पर लगाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस  पहुचाई जाती रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News