नाबालिग के साथ दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन
श्री राम बजरंग दल सेना ने पिछले दिनों दिल्ली में 15 अप्रैल को नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में आज सूरजपोल चौराहे पर प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह व दिल्ली मुख्यमं

श्री राम बजरंग दल सेना ने पिछले दिनों दिल्ली में 15 अप्रैल को नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में आज सूरजपोल चौराहे पर प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह व दिल्ली मुख्यमंत्री शिला दीक्षित का पुतला जलाया। दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के अंग-भंग करने के नारे भी लगाए।
गौरतलब है कि नई दिल्ली से 15 अप्रैल को एक नाबालिग बच्ची का अपहरण हो गया था, परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया परन्तु पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। 17 अप्रैल को बच्ची नाजुक हालत में पडोसी के घर में मिली , जिस पर मामला गर्मा गया था। 18 अप्रैल को पुलिस बच्ची के परिजन को 2 हजार रुपए देकर मामला मिलाने पर दबाव डाला गया था।
श्री राम बजरंग दल सेना के अध्यक्ष कमलेन्द सिंह ने बताया कि आम जनता केंद्र सरकार व राज्य सरकार के फैसलों के बिच पिसती जा रही हैं। देश कि राजधानी होने के बावजूद भी दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाएँ रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
कमलेन्द्र ने कहा ही जो सरकार इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं कर सकती, वह देश का ख्याल भी नहीं रख पाएगी। सभी कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोपियों के अंग-भंग करने की मांग की है।