राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर 21 फरवरी को धरना
राजस्थान मोट्यिार परिषद् की मासिक हथाई संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
राजस्थान मोट्यिार परिषद् की मासिक हथाई संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कृष्णावत ने कहा कि 21 फरवरी विश्व भाषा दिवस के अवसर पर मोट्यिार परिषद् की ओर से राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।
उन्होने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री के नाम आम जनता से पोस्टकार्ड भी लिखे जायेंगे। राजस्थानी मान्यता को लेकर उदयपुर शहर के सांसद एवं विधायक को भी ज्ञापन दिया जायेगा।
बैठक में प्रदेश पाटवी शिवदान सिंह जोलावास, प्रदेश मंत्री कमलेन्द्र सिंह पंवार, संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर जिला महामंत्री कृष्णकांत नाहर, जिला पाटवी जयंत ओझा, प्रशांत भण्डारी संभाग महामंत्री, शहर पाटवी ओम पारीक, लोकेश शर्मा, सुनील राजपुरोहित, जिला पाटवी जयंत ओझा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थें।