गिट्स के छात्रो द्वारा बनाई गई प्रोटटाइप कारो का फतहसागर पर प्रदर्शन
गीतांजलि इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीस डबोक उदयपुर के विभिन ब्रांच के छात्रो खास कर ऑटोमोबाइल ब्रांच के छात्रो द्वारा बनाई गई इनोवेटिव कारो का प्रदर्शन उदयपुर के फतहसागर झील पर किया गया। इन सब कारो का निर्माण मेकैनिकल हेड विष्णु अग्रवाल के मार्ग दर्शन मे किया गया। रैली मे छात्रो की उत्सुकता देखते ही बन रही थी।

गीतांजलि इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीस डबोक उदयपुर के विभिन ब्रांच के छात्रो खास कर ऑटोमोबाइल ब्रांच के छात्रो द्वारा बनाई गई इनोवेटिव कारो का प्रदर्शन उदयपुर के फतहसागर झील पर किया गया। 
गिट्स डाइरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर के. एन. सेठ के अनुसार इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनमानस मे ऑटोमोबाइल के क्षेत्र मे हुए क्रांतिकारी बदलाव का संचार करना तथा लोगो को नई नई तकनीकी के बारे मे अवगत करना था।

फाइनान्स कंट्रोलर बी. एल. जांगिड़ ने बताया की रैली मे सम्मलित होने वाली सभी कारे प्रदेश व देश मे होने वाली विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं मे पुरस्कृत हो चुकी है तथा गो ग्रीन जैसे विभिंन अवॉर्ड गिट्स की झोली मे डाल चुकी है।

इन सब कारो का निर्माण मेकैनिकल हेड विष्णु अग्रवाल के मार्ग दर्शन मे किया गया। रैली मे छात्रो की उत्सुकता देखते ही बन रही थी।
