प्रांतीय छात्र पंचायत कल से

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्रसंघ दवारा आयोजित दो दिवसीय नवनिर्वाचित छात्र नेताओं की ‘प्रांतीय छात्र पंचायत’ का उद्घाटन कल राजस्थान कृषि महाविद्यालय स्थित रिसर्च सेमिनार हाल में किया जाएगा।

 | 

विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पलीवाल ने बताया कि, निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी इस सम्मेलन में युवा वर्ग की ज्वलन्त समस्याओं पर गहरा मंथन करेगें। प्रांतीय छात्र पंचायत के उद्घाटन के सत्र का विषय ‘वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में युवाओं की भुमिका’ होगा।

इस अवसर पर छात्रनेता आसन्न विधानसभा चुवान में युवाओ की सक्रिय भागीदारी व उनके नेतृत्व समबन्धी निर्णय पारित किये जाएगें।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति आई. वी. त्रिवेदी एंव पुलिय महानिरीक्षक अमृत कलश करेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, वरिष्ठ छात्र नेता, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी मौजूद रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News