गीतांजली के मनोचिकित्सक डाॅ संकल्प सम्मानित
हाल ही बीकानेर में आयोजित भारतीय मनोचिकित्सक सभा के राजस्थान संस्करण के वार्षिक सम्मेलन में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के मनोचिकित्सक विभा

हाल ही बीकानेर में आयोजित भारतीय मनोचिकित्सक सभा के राजस्थान संस्करण के वार्षिक सम्मेलन में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के मनोचिकित्सक विभाग के स्नातकोत्तर छात्र डाॅ संकल्प ड़ोड़ा को सर्वश्रेष्ठ फ्री पेपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें किशोरियों में मासिक धर्म के पूर्व होने वाली मानसिक समस्याओं के बारे में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करने पर दिया गया।
डॉ संकल्प डोडा ने अपने शोध में पाया कि लगभग दो-तिहाई किशोरियों में मासिक धर्म की पूर्वाविधि में सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, अवसाद, मनोभावों का परिवर्तन, छाती में भारीपन, घबराहट, पेट में दर्द जैसे लक्षण आमतौर पर पाए जाते है। इस कारण लगभग एक चैथाई किशोरियां विद्यालयों से अनुपस्थित रहती है। जिस कारण उन्हें उपचार हेतु मनोचिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
Download the UT App for more news and information
इस अवार्ड श्रेणी में 20 शोध प्रविष्टियां थी जिसमें प्रथम डाॅ संकल्प के शोध को चुना गया। उपरोक्त शोध उदयपुर शहर के विद्यालयों की किशोरियों पर किया गया था। इस सम्मेलन में देश भर से 200 से अधिक मनोचिकित्सक ने भाग लिया था।