‘पं. नागर समाज रत्न’ सम्मान की शुरुआत तथा पं. नागर मेमोरियल कक्ष की स्थापना
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग ने घोषणा करते हुए कहा की, राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक मनीषी पं. जनार्दनराय नागर के समाज के लिए साहित्य, संस्कृति शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप उनकी स्मृति में विद्यापीठ द्वारा प्रतिवर्ष समाज के उत्थान के लिये सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति को ‘पं. नागर समाज रत्न सम्मान’ दिया जाएगा।

सम्मानित होने वाले व्यक्ति को 51,000/- रू. नकद, सम्मान पत्र, शॉल एवं स्मृति चिंह देकर समादरण किया जाएगा।
प्रो. गर्ग ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय के साहित्य संस्थान विभाग द्वारा संस्थापक पं. जनार्दनराय नागर स्मृति मेमोरियल कक्ष स्थापित किया जाएगा। इस कक्ष में पं. नागर जी के साहित्य के सम्पादन, प्रकाशन, प्रकाशित साहित्य सामग्री को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रो. गर्ग ने बताया कि पं. जनार्दनराय नागर द्वारा रचित अप्रकाशित साहित्य को भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।