साकरोदा एवं भलों का गुडा में सीधा लाभ अंतरण योजना पर जनचेतना कार्यक्रम आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की उदयपुर इकार्इ द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज दिनांक 22 फरवरी 2013 को गिर्वा पंचायत समिति की साकरोदा पंचायत के राजीव गांधी

 | 

साकरोदा एवं भलों का गुडा में सीधा लाभ अंतरण योजना पर जनचेतना कार्यक्रम आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की उदयपुर इकार्इ द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज दिनांक 22 फरवरी 2013 को गिर्वा पंचायत समिति की साकरोदा पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में एवं भलों का गुडा ग्राम पंचायत के राजकीय माध्यमिक विधालय मे सीधा लाभ अंतरण योजना पर जागरूकता कार्यक्रम एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राजकीय विधालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के प्रारम्भ में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने कहां कि केन्द्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2013 से चलार्इ गर्इ सीधा लाभ अंतरण योजना से जनता के समय की ही नही धन की भी बचत होगी साथ ही अनेक प्रकार के बिचोलियों से छुटकारा मिलेगा। आधार कार्ड सें यह भी सुनिश्चित होगा की सही व्यकित को तय समय पर धनराशी उपलब्ध हो रही है या नहीं।

साकरोदा एवं भलों का गुडा में सीधा लाभ अंतरण योजना पर जनचेतना कार्यक्रम आयोजित

लैम्पस अध्यक्ष आजाद हुसैन एवं विधालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार तक्षी ने कहा की केन्द्र सरकार द्वारा चलार्इ जा रही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त करनें के लिए आधार कार्ड होना आवश्यक है। उन्होनें कहा कि आधार कार्ड एक बहुउददेशिय राष्ट्रीय पहचान का साक्ष्य होनें के साथ-साथ इसके माध्यम से स्वास्थ्य एवं शिक्षा योजनाओं का लाभ, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ, वृद्धावस्था पेंशन तथा केन्द्र सरकार की और से संचालित अन्य योजनाओं के लाभ सीधे प्राप्त किए जा सकेंगे।

योजना के प्रति आम आदमी कों जागरूक करने के उददेश्य सें आयोजित जनचेतना कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक हेमन्त बया ने कहा कि इस योजना का उददेश्य यह है कि लोगो के लिए पात्रताओं और लाभों का अन्तरण उन्हे आधार नम्बर से जुडे बैंक खातों के माध्यम से किया जा सके।

साकरोदा एवं भलों का गुडा में सीधा लाभ अंतरण योजना पर जनचेतना कार्यक्रम आयोजित

इस मौके पर सीधा लाभ योजना पर विषय पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गर्इ। प्रतियोगिता में पूछे गये सवालों का सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को कार्यालय की और पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अध्यापक मनोज टांक ने किया।

कार्यक्रम में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं के अलावा स्वय सहायता समूह की सदस्य तथा ग्रामीण महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News