लोक शिक्षा केन्द्रों का गहन परिवीक्षण होगा

राजस्थान के साक्षरता एवं सतत शिक्षा निदेशक हनुमन्त सिंह भाटी ने जिला साक्षरता अधिकारी एवं कार्यालय के कार्मिकों, ब्लॉक समन्वयकों को निर्धारित मानदण्डों के अनुसार लोक शिक्षा केन्द्रों का परिवीक्षण कर प्रगति से निदेशालय को अवगत कराने के निर्देश दिये।

 | 

उदयपुर प्रवास के दौरान साक्षरता निदेशक श्री भाटी ने साक्षरता एवं सतत शिक्षा के कार्मिकों की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर अभी भी राशि प्रेरकों के मानदेय एवं अन्य मदों में शेष पड़ी है जिसका उपयोग नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार एवं निर्धारित मानदण्डानुसार राशि का उपयोग करते हुए साक्षरता कार्यक्रम को प्रभावी गति प्रदान करें।

जिला शिक्षा अधिकारी ‘माध्यमिक-द्वितीय’ एवं जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड़ ने बताया कि निर्देशानुसार परिवीक्षण के दौरान संबंधित पंचायत के ग्राम सचिव, विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं अन्य राजकीय कार्मिकों प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर उन्हें केन्द्र पर आयोजित होने वाली गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News