सुराज यात्रा को सफल बनाने के लिए चाहिए जनता की भागीदारी : डांगी
आगामी 16 अप्रैल को वसुंधरा राजे की उदयपुर में होने वाली रैली के लिए भा.ज.पा का सभी संघठन तैयारियों में जुटे हैं। आज सुन्दर सिंह भंडारी मंडल ने जनता को रैली में आमंत्रित करने के लिए हाथीपोल से मुखोटा रैली निकाली।

वसुंधरा राजे व गुलाबचंद कटारिया के मुखोटे पहनकर सभी कार्यकर्ताओं ने 16 अप्रैल को सभी लोगों को भारी मात्रा में आने का आग्रह किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोगों को भी मुखोटे पहनाए और भा.ज.पा के साथ जुड़ने की सलाह दी।
इस मौके पर नगर निगम महापोर रजनी डांगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री और सुंदर सिंह भंडारी मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महापोर रजनी डांगी ने बताया कि सुराज यात्रा को लेकर पार्टी के सातों संघठनों को अलग – अलग क्षेत्रो में जागरूकता रैली का जिम्मा सोंपा गया था, जिसके अंतर्गत आज सुंदर सिंह भंडारी मंडल ने मुखोटे लगाकर जनता को निमन्त्रण दिया। डांगी ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया की इस रैली को सफल बनाने के लिए जनता की भागीदारी अतिआवश्यक है।