खादी उत्पादों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही जनता
गत दिनों से टाउनहाॅल में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जनता खादी मे किये गये नये नये इनोवेशन को पसन्द कर रही है। इससे खादी इकाईयों के मनोबल में वृद्धि हुई है। खादी उप निदेशक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि खादी इकाईयों द्वारा अपने द्वारा तैयार किये गये उत्पादों रजाई, दरियां, उनी,सिल्क एवं सूती वस्त्रों में दी गई नई डिजाईनों को जनता द्वारा खूब पसन्द किया जा रहा है। इन वस्त्रो पर दी जा रही छूट का लाभ भी जनता मेले में उठा रही है।
गत दिनों से टाउनहाॅल में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जनता खादी मे किये गये नये नये इनोवेशन को पसन्द कर रही है। इससे खादी इकाईयों के मनोबल में वृद्धि हुई है।
खादी उप निदेशक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि खादी इकाईयों द्वारा अपने द्वारा तैयार किये गये उत्पादों रजाई, दरियां, उनी,सिल्क एवं सूती वस्त्रों में दी गई नई डिजाईनों को जनता द्वारा खूब पसन्द किया जा रहा है। इन वस्त्रो पर दी जा रही छूट का लाभ भी जनता मेले में उठा रही है।
उन्होंने बताया कि चर्म उद्योग से जुड़ी इकाईयों द्वारा अपने उत्पादों लेडिज बेग्स, पर्स में डाली गई नई डिजाईनों ने महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया है। इन खादी वस्त्रों में नित नयी डिजाईनों के शर्ट ने प्रौढ़ के साथ-साथ युवाओं को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। प्रदर्शनी संयोजक पप्पू खण्डेलवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में अब 5 दिन बचे है। 23 दिसम्बर को इसका समापन होगा।
