एक्शन उदयपुर के तहत बैंक कर्मियो ने संवारा सार्वजनिक जल मंदिर
जन सहयोग से जिला प्रशासन के माध्यम से उदयपुर शहर को सुंदर एवं विकसित करने के लिए एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत पेय जल हेतु बनाये गये सार्वजनिक जल मंदिरों का नवीनीकरण शहर के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखाओ द्वारा किया गया।

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के जिला समन्वक सुधीर दवे ने बताया की शहर के सौदंर्यकरण हेतु आम जन के साथ-साथ बैंक समूह भी आगें आ रहें है। इसी क्रम मे सेवाश्रम स्थित रतन जल मदिंर एवं पहाडी बस स्टेण्ड,चेटक पर बने पेय जल मदिंर के नवीनीकरण हेतु बैंक ने स्वंय अपने स्तर पर पेय जल स्थल को विविध मनोहारी रंगो से रंगरोगंन कर निखारा तथा पेय जल स्थल के आसपास की गंदगी ,कचरे के ढेर एवं अनुपयोगी साम्रगी को हटाकर स्वच्छ एवं सुंदर परिसर का रूप दिया।
पेयजल हेतु लगे नलो का दुरस्तीकरण किया गया। पेयजल स्थल की टुट फुट कीे मरम्मत करायी गयी। जिला प्रशासन द्वारा शहर के मध्य स्थित इन पेयजल स्थलो को साफ-सुधरा रखने की आमजन से अपील की गई है। दवे ने बताया कि शहर मे स्थित अन्य पेयजल मंदिरो एंव अन्य सार्वजनिक स्थलों के नवीनीकरण के कार्य आम शहरी, समुह, संस्था तथा कोई भी संगठन एक्शन उदयपुर कार्यक्रम तहत प्रशासनिक अनुमति से करवा सकता है।