एक्शन उदयपुर के तहत निखरी फतहसागर के पास की पुलिया

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत फतहसागर के पास की पुलिया स्वर्गीय उंकार लाल श्रीमाली सेवा संस्थान बड़गांव गोगुन्दा की स्मृति मंे उनके पुत्र सुरेश श्रीमाली, योगेन्द्र श्रीमाली, जितेन्द्र, गिरिराज, प्रवीण, प्रीति, विनिता, गरिमा, सुनिता, जान्हवी एवं उत्तम श्रीमाली के अथक प्रयासांे से निखर उठी।

 | 

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम समन्वयक एवं सदस्य सचिव सुधीर दवे ने बताया कि श्रीमाली परिवार के अथक प्रयासों से यह पुलिया खूबसूरत होने के साथ ही प्रातः भ्रमण करने वाले नागरिकांे का ध्यान अपनी ओर बरबस आकर्षित कर रही है। एक्शन उदयपुर के तहत अब तक 116 प्रोजेक्ट्स पूर्ण हो चुके हैं।

एक्शन उदयपुर के तहत कोई भी संस्था जनसहभागिता से सार्वजनिक स्थलों को सुन्दर बनाने के लिए पार्कों को गोद लेकर की उन्हे निखार सकती है। इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक अनुमति भी प्रदान की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News