एक्शन उदयपुर के तहत निखरी फतहसागर के पास की पुलिया
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत फतेहसागर के पास की पुलिया अथक प्रयासो द्वारा निखर उठी।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत फतेहसागर के पास की पुलिया स्वर्गीय उंकार लाल श्रीमाली सेवा संस्थान बडगांव गोगुन्दा की स्मृति मे उनके पुत्र सुरेश श्रीमाली, योगेन्द्र श्रीमाली, जितेन्द्र, गिरिराज, प्रवीण, प्रीति, विनिता, गरिमा, सुनिता, जान्हवी एवं उत्तम श्रीमाली के अथक प्रयासो द्वारा निखर उठी।
एक्शन उदयपुर कार्यक्रम समन्वयक एवं सदस्य सचिव सुधीर दवे ने बताया कि श्रीमाली परिवार के अथक प्रयासो के कारण यह पुलिया खुबसुरत बनने के साथ ही प्रातः भ्रमणीय नागरिको का ध्यान अपनी ओर बरबस आकर्षित करती है। एक्शन उदयपुर के तहत अब तक 116 प्रोजेक्टस पूर्ण हो चूके हैं।
एक्शन उदयपुर के तहत कोई भी संस्था जनसहभागिता से सार्वजनिक स्थलों को सुन्दर बनान के लिए पार्को को गोद लेकर की उन्हे निखार सकती हैं। इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक अनुमति भी प्रदान की जा रही है।
