पंजाबी सिंगर की हत्या, नहर में मिली लाश; कनाडा से मारने आया था कातिल

 | 

Udaipur Times, Punjab News : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सिंगर इंदर कौर आज सुबह 11 बजे शव नीलो नहर में मिला। जानकारी के मुताबिक, इंदर कौर 13 मई को रात करीब साढ़े 6 बजे अपनी कार लेकर बाजार से घर का सामान लाने निकली थी जिसे 6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया गया, जब वह वापस घर नहीं लौटी तो पूरा परिवार लगातार सिंगर इन्द्र की तलाश में जुटा हुआ था।

पंजाबी सिंगर की हत्या, नहर में मिली लाश; कनाडा से मारने आया था कातिल

मिली जानकारी के अनुसार, सिंगर के परिवार ने कहा कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पंजाबी सिंगर इंदर कौर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने किडनैप कर लिया था। फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग है। वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया। Punjab News

5 साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उसने शादी करने से मना कर दिया था, इसी बात से आरोपी खुन्नस रखने लगा था।

पंजाबी सिंगर की हत्या, नहर में मिली लाश; कनाडा से मारने आया था कातिल

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मृतका के शव को नहर से बाहर निकलवा लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं। जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है। Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार, छानबीन के दौरान उन्हें पता चला कि यशइंदर की दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा नाम के एक व्यक्ति से थी, जो मूल रूप से मोगा का रहने वाला है, लेकिन अभी अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है। 13 मई की रात को सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह, उसके दोस्त करमजीत सिंह और कुछ अन्य अज्ञात साथियों ने मिलकर यशइंदर कौर को गनपॉइंट पर जान से मारने की नीयत से अगवा कर लिया।

5 साल पहले इंदर कौर ने सिंगिंग छोड़ दी थी और अब बुटीक व मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही थी। Punjab News  

पंजाबी सिंगर की हत्या, नहर में मिली लाश; कनाडा से मारने आया था कातिल

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कार और शव दोनों बरामद कर लिए हैं, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। किडनैपिंग वाली बात नहीं है। सुखविंदर ने कहा कि वो विदेश जा रहा है, तो इंदर उसे अपनी कार से छोड़ने जा रही थी। रास्ते में दोनों में क्या हुआ पता नहीं और उसने उसकी हत्या कर दी।

कल कार मिली आज लाश

मिली जानकारी के अनुसार, SP इंद्रजीत बोपाराय ने कहा कि जमालपुर थाने सिंगर भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था कि उसकी बहन को सुखविंदर सिंह ने गनपॉइंट पर अपने साथियों के साथ किडनैप कर लिया। जब इस मामले की जांच की तो नीलो नहर में कल लड़की की कार मिली, इसके बाद आज (19 मई) उसकी लाश मिल गई है। Punjab News

पंजाबी सिंगर की हत्या, नहर में मिली लाश; कनाडा से मारने आया था कातिल

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में धाराओं को बढ़ाया जाएगा। गनपॉइंट पर किडनैप किया या नहीं इसकी जांच की जा रही है। सुखविंदर सिंह अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। सुखविंदर सिंह NRI है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News